फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman jumps into well with two young children; both die.

Palwal News: दो मासूमों के साथ कुएं में कूदी महिला, दोनों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps into well with two young children; both die.
चार साल की समायरा और दो साल के अजनान की मौत, मां को ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गृह क्लेश से परेशान बताई जा रही महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में चार वर्षीय बेटी समायरा और दो वर्षीय बेटे अजनान की मौत हो गई, जबकि महिला को आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों मासूमों की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव उलेटा निवासी ताहिर की बेटी समरीना का विवाह नगीना गांव निवासी आशिक पुत्र उस्मान के साथ हुआ था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे समरीना बेटा-बेटी को लेकर कुएं के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसने अचानक दोनों बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला। महिला और बच्चों को कुएं में गिरता देख राहगीरों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग तत्काल बचाव के लिए दौड़े और अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बचाव किया
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद महिला और दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। तीनों को तत्काल मंडीखेड़ा स्थित नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों मासूमों की जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद समरीना की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला करीब तीन माह की गर्भवती भी है। ऐसे में घटना ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

घटना के पीछे प्रथम दृष्टया गृह क्लेश की बात सामने आ रही है, लेकिन वास्तविक कारण क्या था, इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। रविवार शाम तक नगीना थाने में दोनों पक्षों के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। परिवार के लोग घटना को लेकर सदमे में हैं।


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद नगीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच अधिकारी राकेश कुमार को नियुक्त किया है। पुलिस द्वारा परिवार के सदस्यों और संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed