फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ten cattle suffering from Lumpy disease are being treated in isolation

Palwal News: लंपी से पीड़ित दस गोवंश का अलग रखकर इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Ten cattle suffering from Lumpy disease are being treated in isolation
अब तक 25 मामले मिले, 15 स्वस्थ हुए, 60 फीसदी गोवंश का टीकाकरण पूरा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले में अब तक गोवंश में लंपी के 25 मामले सामने आ चुके हैं। बीमारी को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। । इनमें 15 गोवंश का उपचार पूरा हो चुका है और वे स्वस्थ हैं। वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-90 स्थित शेल्टर होम में 10 संक्रमित गोवंश को अलग रखकर उपचार किया जा रहा है। वहीं, जिले में करीब 60 फीसदी गोवंश का टीकाकरण किया जा चुका है। बचे हुए गोवंश के जल्द टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए है। बुधवार को शासन स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में लंपी बीमारी की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को संक्रमित गोवंश को अलग रखने के साथ ही बीमारी की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए । मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार सचान ने जिले में लावारिस गोवंश पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। सड़क पर लावारिस घूम रहे गोवंश को पकड़कर गोशाला पहुंचाने और वहां उनकी जांच कराने को कहा गया है। गौतमबुद्धनगर में 50 हजार गोवंश के लिए लंपी का टीका शासन से आया है। जिसके 18 गोशालाओं समेत 35 हजार गोवंश के लंपी का टीका लगाया जा चुका है।

---------
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लंपी से संक्रमित गोवंश के उपचार के लिए दो स्थानों पर व्यवस्था की गई है। सेक्टर-90 के शेल्टर होम में 10 संक्रमित गोवंश का उपचार चल रहा है और उन्हें अलग रखा गया है। अब तक लंपी बीमारी से किसी गोवंश की मौत नहीं हुई है।-
विज्ञापन

अरूण कुमार सचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed