फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   villagers protest against public health officers for drinking water crisis

पानी की समस्या को लेकर सौंदहद के ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 20 Apr 2022 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
villagers protest against public health officers for drinking water crisis
होडल। गांव सौंदहद के लोगों ने बुधवार को पेयजल संकट से परेशान होकर होडल-नूंह रोड पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही होडल, बहीन और मुंडकटी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, लोग नहीं माने तथा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर समस्या का समाधान जानबूझकर न करने का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को दो दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। करीब एक घंटे बाद वाहन चालकों को जाम से राहत मिली।
विज्ञापन

लोगों के गुस्से को देख पुलिस अधिकारियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मामले की सूचना दी तो विभाग के उपमंडल अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उनके आते ही नारेबाजी तेज कर दी तथा हंगामा तेज कर दिया। यह देख अधिकारी लौट गए, जिसे देख लोगों का गुस्सा और बढ़ गया तथा उन्होंने सड़क पर अवरोधक भी डाल दिए। लोग चिलचिलाती धूप में बैठ गए तथा नारेबाजी करते रहे। बहीन थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना सहित होडल व मुंडकटी थाना प्रभारी लोगों को समझाते रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले एक महीने से चिलचिलाती गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि वह इस मामले में कई बार विभाग के एसडीओ व अन्य को अवगत करा चुके हैं, लेकिन उनकी किसी भी अधिकारी ने सुनवाई नहीं की। नलों में पानी नहीं आने से गांव में मवेशियों के लिए भी पानी की समस्या पैदा हो गई है। आसपास के नलकूपों और ट्रैक्टर आदि से दूरदराज के क्षेत्रों से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं का आरोप था कि विभाग के एसडीओ की लापरवाही के कारण ही गांव में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। बाद में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को दो दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। ग्रामीण इसी शर्त पर जाम खोलने को राजी हुए कि अगर दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह दोबारा धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed