फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Villagers of Nangla Bhiku protest against the removal of toll

टोल हटाने के विरोध में नंगला भीकू के ग्रामीणों का धरना

Tue, 14 Jun 2022 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Nangla Bhiku protest against the removal of toll
पलवल। फरीदाबाद और पलवल के बीच गदपुुरी में लगाए जा रहे टोल के विरोध में मंगलवार को 24वें दिन भी प्लाजा पर धरना जारी रहा। नंगला भीकू और दूधौला गांव के लोगों ने मंगलवार को धरना दिया। अध्यक्षता करतार सिंह जेलदार दूधौला ने की। इस दौरान पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल भी धरनास्थल पर पहुंचे। करण दलाल ने कहा कि जब तक अवैध कब्जों को हटाया नहीं जाएगा, तब तक टोल को नहीं चलने दिया जाएगा। इसके साथ ही गांव गदपुरी की ग्राम पंचायत की जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा दिया जाए। छह लेन का निर्माण पूरा होने के बाद ही टोल को चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने बताया कि टोल के बारे में 15 जून को एक समिति की बैठक भी की जाएगी ताकि आगे की रूपरेखा तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन को और गति देने के लिए समिति के सदस्यों से चर्चा की जाएगी। इसके लिए 19 जून को नगर परिषद के चुनाव संपन्न होने के साथ ही इस आंदोलन को तेज किया जाएगा। टोल संघर्ष समिति के संयोजक रतन सिंह सौरोत ने कहा कि समिति का हर एक सदस्य गांवों के लोगों से संपर्क कर इस आंदोलन को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा रहा है। टोल हटने तक संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के दबाव में लोग नहीं आने वाले हैं। टोल हटवाकर ही दम लेंगे। इस अवसर पर गजराज, वीरेंद्र, गिर्राज, नंगला भीकू के सरपंच राजेंद्र, प्रताप सिंह, कर्ण सिंह, राम सिंह, किरण सिंह, राजवीर, रण सिंह, हुकम सिंह, जोगेंद्र सिंह, लक्ष्मण तंवर, सुरेश एडवोकेट तथा अशोक शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed