{"_id":"6877dbef05b6c002fa0b9532","slug":"vegetable-market-is-in-trouble-traders-livelihood-is-in-danger-palwal-news-c-24-1-gr11004-116242-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सब्जी मंडी समस्याओं में डूबी, व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सब्जी मंडी समस्याओं में डूबी, व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट
विज्ञापन
न शौचालय, न पीने का पानी, सब्जी मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सब्जी मंडी, जो कभी व्यापार और समृद्धि का केंद्र हुआ करती थी, वो आज बदहाल सफाई व्यवस्था और अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई है। वहीं, बरसात के बाद तो सब्जी मंडी समस्याओं में डूब गई है। गंदगी, बदबू, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा कर दिया है। दुकानदारों का कहना है कि सफाई कर्मी कभी-कभार ही नजर आते हैं। परिचर्चा के दौरान दुकानदारों ने बताया कि बारिश के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं। महज 20-25 मिनट की बारिश में ही मंडी में घुटनों तक पानी भर जाता है। जलभराव का पानी दुकानों में रखे सामान को नुकसान पहुंचाता है। दुकानदारों ने बताया कि जलभराव के कारण व्यापार 70 फीसदी तक ठप हो जाता है। कई बार प्रशासन को शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
मंडी में न तो शौचालय की उचित व्यवस्था है और न ही पीने के पानी का इंतजाम। पुराने शौचालय हैं भी तो गंदगी से अटे पड़े हैं। मंडी में गंदगी होने के कारण कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर खुद सफाई करने को मजबूर है। पेयजल की सुविधा नहीं होने के कारण कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान के पास खुद से पानी की टंकी लगवाई है, ताकि ग्राहकों को पीने का स्वच्छ पानी मिल सके। वहीं, मंडी में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से कारण प्रतिदिन सुबह 7-8 बजे के बीच मंडी में भारी भीड़ और जाम की स्थिति बन जाती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
मंडी में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्राहक अपनी गाड़ी रास्ते पर ही खड़ी कर देते हैं, जिसके कारण जाम लग जाता है।– मुकेश गुप्ता, दुकानदार
मंडी में पेयजल की व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। नगर परिषद को मंडी में पेयजल की व्यवस्था करवानी चाहिए।– मनीष, दुकानदार
मंडी से कचरा उठान नहीं होने के कारण मंडी में बदबू फैली रहती है। नगर परिषद को मंडी में डस्टबिन लगवाना चाहिए ताकि दुकानदार अपनी दुकान का कूड़ा डस्टबिन में डाल सके।– गौरव सिंगला, दुकानदार
नालों की सफाई के लिए नगर परिषद का कोई भी कर्मचारी नहीं आता है, जिससे नाली ओवरफ्लो होकर दुकानों तक पहुंचती है। इससे दुकानदारी पर काफी बुरा असर पड़ता है। – शिव कुमार, दुकानदार