{"_id":"6ab980befaf0987fbd0bf528","slug":"rs-350-lakh-stolen-after-breaking-the-lock-palwal-news-c-24-1-pal1008-128573-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ताला तोड़कर 3.50 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ताला तोड़कर 3.50 लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
लखनाका स्थित ईंट भट्ठे पर मुनीम की बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर 3.50 लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुलाब के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
जांच अधिकारी हकमुद्दीन ने बताया कि ईंट भट्ठा मालिक ओमप्रकाश ने शिकायत में बताया था कि उसके मुनीम मुबारीक बाइक की डिग्गी में 3.50 लाख रुपये रखकर मालिक को देने के लिए गया था। वापस लौटने पर बाइक की डिग्गी का ताला टूटा मिला और उसमें रखी रकम गायब थी। भट्ठे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो गुलाब डिग्गी का ताला तोड़कर रुपये चोरी करते हुए दिखाई दिया। आरोपी से चोरी की रकम का बड़ा हिस्सा बरामद हो चुका है।