{"_id":"6ab98131268b2bd4bc05940e","slug":"congress-protests-today-over-transparency-in-election-palwal-news-c-24-1-pal1008-128574-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर आज कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर आज कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
मतदाता सूची, एसआईआर और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस की ओर से सोमवार को जिले में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने बताया कि प्रदर्शन सुबह दस बजे कुशलीपुर स्थित गुर्जर भवन से शुरू होकर जिला सचिवालय तक पहुंचेगा। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और हरियाणा प्रभारी संजय दत्त सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतदाता सूचियों, वोट के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया में जवाबदेही को लेकर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में बदलाव और एसआईआर से जुड़े सवालों का तथ्यों के आधार पर जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा लोकतंत्र के लिए जरूरी है। वर्तमान में ज्ञानेश कुमार भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।