{"_id":"57dfc8e14f1c1b223aa831d1","slug":"unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर में 60 लोगों ने किया दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर में 60 लोगों ने किया दान
palwal
Updated Mon, 19 Sep 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला में रक्तदान करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू कॉलोनी स्थित पंजाबी धर्मशाला में ऑल इंडिया सोशल क्राइम एंड एंटी करप्शन की जिला इकाई की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन
शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चला। सीएम के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने रक्तदाताओं के बैज लगाकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर संस्था इस तरह के कार्य करती रहती है।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य के शरीर में किसी प्रकार कोई कमी नहीं आती, बल्कि नए रक्त का संचार होता है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जफरुद्दीन गुमाल ने बताया कि प्रत्येक स्वस्थ मनुष्य को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्य्क्ष मुकेश ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष मेघश्याम शर्मा, रवि कुमार मीणा व प्रशांत अत्री सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन