{"_id":"6845b3bb50d3f2e3ff075be7","slug":"two-seriously-injured-in-road-accident-ones-ribs-broken-palwal-news-c-24-1-gr11004-115199-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सड़क हादसे में दो गंभीर, एक की पसलियां टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सड़क हादसे में दो गंभीर, एक की पसलियां टूटीं
विज्ञापन
कार के नीचे फंसी बाइक को चालक घसीटते हुए मौके से भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरी नगर निवासी जवाहरलाल और हथीन निवासी राजदेव 4 जून की रात करीब 10 बजे ड्यूटी से लौट रहे थे। अलालपुर पुल पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक कार चालक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। बाइक कार के नीचे फंस गई और दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में राजदेव के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि जवाहरलाल की चार पसलियां टूट गईं।
पीड़ित जवाहरलाल ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी कार चालक बाइक को घसीटते हुए मौके से भाग गया। उन्होंने बेटे सतेंद्र को फोन कर बुलाया, जिसने उन्हें निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन तब घायल मौजूद नहीं थे। डॉक्टर द्वारा जारी मेडिकल रिपोर्ट में दोनों की चोटिल बताया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।