फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two arrested in cow slaughter and smuggling, five abscond

Palwal News: गोवध और तस्करी में दो गिरफ्तार, पांच भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in cow slaughter and smuggling, five abscond
हथीन। एविटी स्टाफ पुलिस ने गांव गुराक्सर के जंगल में छापा मारकर गोवध व तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एविटी सीआईए स्टाफ हथीन की टीम को सूचना मिली थी कि गांव गुराक्सर के जंगल में गोवध के लिए गायों को मोहदमका रोड की तरफ से ले जाया जा रहा है। सूचना पर टीम ने बताए गए स्थान पर जाकर नाकेबंदी की और सर्च अभियान चलाया। एक खेत में सात संदिग्ध दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे। आरोपियों के हाथों में छुरी आदि थी। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों साबिर निवासी गुराक्सर एवं सम्मी खान उर्फ सम्मा निवासी खिल्लुका को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, साकिल, आसिफ व शाकिर निवासी जराली और साबिर व हनीफ निवासी गुराक्सर भाग गए। मौके से एक गाय का वध हुआ मिला और एक गाय बंधी हुई जिंदा एवं बछिया मिली। गोवध के अवशेष एवं अन्य सामान मिला। दो बाइकों पर खुरजी लटकी हुई मिली। आरोपियों के खिलाफ हथीन थाने में केस दर्ज किया गया। मौके पर वेटरनरी सर्जन को बुलाकर बरामद मांस के सैंपल लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed