फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Orientation of 1,054 primary teachers of the Mewat cadre

Palwal News: मेवात कैडर के 1054 नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों का ओरिएंटेशन, सीएम ने दिए पांच संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Orientation of 1,054 primary teachers of the Mewat cadre
बोले- कांग्रेस ने 10 साल में 86 हजार, भाजपा सरकार ने दो लाख से अधिक युवाओं को दी सरकारी नौकरी; 70 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 39.90 लाख की सम्मान राशि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। मेवात कैडर के नव नियुक्त 1054 प्राथमिक शिक्षकों के लिए शनिवार को नूंह अनाज मंडी में राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति मेवात की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने शिक्षकों से अपनी पोस्टिंग को कठिन नहीं, बल्कि ‘परिवर्तन की पोस्टिंग’ मानकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मेवात कभी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता था, लेकिन अब यहां के बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर नई पहचान बना रहे हैं। कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना’ के तहत बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 70 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 39 लाख 90 हजार रुपये की सम्मान राशि जारी की गई। पिछले वर्ष इस योजना के तहत 40 विद्यार्थियों को सम्मान राशि दी गई थी। इस बार विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 70 होने पर मुख्यमंत्री ने इसे मेवात में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और विद्यार्थियों की प्रतिभा का परिणाम बताया। इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री मेवात पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना’ के तहत 1364 विद्यार्थियों को 52 लाख 44 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी जारी की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि नूंह जिले के 450 स्कूल भवनों की डीपीआर तैयार हो चुकी है। सरकार ने इनके लिए 200 करोड़ रुपये जारी किए हैं और स्कूलों के सुधारीकरण पर कुल 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निपुण हरियाणा के तहत शिक्षकों के दो प्रशिक्षण चरण पूरे हो चुके हैं। अगले माह करीब 32 हजार पीआरटी शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई भर्ती को युवाओं की योग्यता की जीत बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में केवल 86 हजार सरकारी नौकरियां दीं, जबकि भाजपा सरकार में अब तक दो लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से करीब 26 हजार युवाओं को अनुबंध आधार पर रोजगार दिया गया है और कानून बनाकर उन्हें सेवा सुरक्षा भी प्रदान की गई है।


नई शिक्षा नीति विश्व गुरु बनने का दस्तावेज : ढांडा

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चे के भविष्य की नींव है। यदि नींव मजबूत होगी तो भविष्य भी मजबूत होगा। उन्होंने नव नियुक्त शिक्षकों से कहा कि वे केवल नौकरी करने नहीं, बल्कि समाज में बदलाव के संवाहक बनकर आए हैं। नई शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरु बनाने का दस्तावेज है और बच्चों को शिक्षित करना नौकरी नहीं बल्कि पवित्र राष्ट्रीय सेवा है।

कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed