{"_id":"6a93189bee420c22c3037774","slug":"nuh-receives-22-development-projects-worth-17466-crore-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115016-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नूंह को 174.66 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात, 100 बेड के जिला अस्पताल का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नूंह को 174.66 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात, 100 बेड के जिला अस्पताल का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने 17 परियोजनाओं की रखी आधारशिला, पांच का किया उद्घाटन; मेवात विकास बोर्ड की बैठक में 30.43 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, रोजगार और शिक्षा पर भी जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार ने शनिवार को विकास का बड़ा खाका सामने रखा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेवात विकास बोर्ड की बैठक के बाद डिजिटल माध्यम से जिले को 174.66 करोड़ रुपये की लागत की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 17 परियोजनाओं का शिलान्यास और पांच का उद्घाटन किया गया। सबसे बड़ी परियोजना नूंह के पुराने सीएचसी परिसर में 155.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 100 बेड का जिला सामान्य अस्पताल है। मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया। वहीं, इससे पहले हुई मेवात विकास बोर्ड की 32वीं बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 30 करोड़ 43 लाख 79 हजार रुपये की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी दी गई थी।
नए जिला अस्पताल के निर्माण से नूंह में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की उम्मीद है। इसके अलावा जिले के गांव अड़बर, छारोड़ा, कंकर खेड़ी (खेरली नूंह), नई, सिरोली और इंडरी में करीब 60 से 79 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन बनाए जाएंगे। पढ़ेनी में 50 लाख और पिनगवां में 62 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन का निर्माण होगा।
विज्ञापन
पुन्हाना में बीपीएचयू, मांडीखेड़ा में टीबी कार्यालय का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने पुन्हाना सीएचसी परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित बीपीएचयू भवन और मांडीखेड़ा नागरिक अस्पताल परिसर में 1.54 करोड़ रुपये की लागत से बने टीबी कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा नूंह और कामेड़ा में 85 लाख रुपये की लागत से खेल स्टेडियमों के नवीनीकरण तथा जिले के 16 राजकीय विद्यालयों में 80 लाख रुपये की लागत से खेल सुविधाओं का भी उद्घाटन किया गया। विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 92 लाख रुपये की छात्रवृत्ति भी वितरित की गई।
खेल और शिक्षा ढांचे पर भी फोकस
मेवात विकास अभिकरण के तहत नूंह में 2.45 करोड़ रुपये की लागत से सार्वजनिक पार्क, पिनगवां में 1.80 करोड़ रुपये से खेल स्टेडियम के नवीनीकरण और 1.47 करोड़ रुपये की लागत से 100 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किए जाएंगे। नूंह खंड के 33 राजकीय विद्यालयों में एक करोड़ रुपये से बालिका शौचालय बनाए जाएंगे। हथीन खंड में 39 लाख रुपये की लागत से उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय, 14 राजकीय विद्यालयों में एक करोड़ रुपये से हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट और 10 विद्यालयों में 50 लाख रुपये से खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। पिनगवां के लाहबास गांव में 86 लाख रुपये से अल्वी भवन का निर्माण भी होगा।
शिक्षा पर 10.06 करोड़, साइबर फॉरेंसिक लैब का प्रस्ताव
मेवात विकास बोर्ड की बैठक में शिक्षा क्षेत्र के लिए 10.06 करोड़ रुपये के विकास कार्य मंजूर किए गए। इनमें सरकारी स्कूलों में ड्यूल डेस्क, 20 स्कूलों में एसटीईएम लैब, छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग जैसी योजनाएं शामिल हैं। खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए जिला खेल स्टेडियम में स्वीमिंग पूल और 200 मीटर सिंथेटिक ट्रैक विकसित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।
साइबर अपराध की रोकथाम के लिए 1.16 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक साइबर फॉरेंसिक लैब स्थापित करने का प्रस्ताव भी बोर्ड के समक्ष रखा गया। वहीं, नूंह शहर की सीवर व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रेंचलेस तकनीक से करीब 2900 मीटर लंबी बाईपास सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इससे शहर की करीब एक दर्जन कॉलोनियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
युवाओं को मुफ्त कोचिंग, रोजगार हब बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नूंह को युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। मेवात क्षेत्र के युवाओं को एसएससी, रेलवे, एचएसएससी, सीईटी और बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्वीकृत परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी करने और गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए।