फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   MP Rao Inderjit stays away from the Chief Minister's event

Palwal News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से सांसद राव इंद्रजीत की दूरी, सियासी चर्चाओं को मिली सुगबुगाहट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
MP Rao Inderjit stays away from the Chief Minister's event
नूंह में एमओयू साइन करने पहुंचे, लेकिन नियुक्ति समारोह और मेवात विकास बोर्ड की बैठक से रहे दूर; स्वास्थ्य मंत्री बेटी भी नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन


शेर सिंह डागर
नूंह। मुख्यमंत्री के दौरे में सरकार के कई मंत्री और भाजपा के प्रमुख नेता मौजूद रहे, लेकिन स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह की गैरमौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। दिलचस्प बात यह रही कि राव इंद्रजीत सिंह नूंह पहुंचे जरूर, लेकिन सर्किट हाउस में कचरा प्रबंधन से जुड़े एमओयू पर हस्ताक्षर के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यक्रम और मेवात विकास बोर्ड की बैठक से दूरी बनाए रखी।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर उन्हें आमंत्रित किया गया था। इसके बावजूद नियुक्ति पत्र वितरण समारोह और विकास बोर्ड की बैठक में उनका नजर न आना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया।राव इंद्रजीत की गैरमौजूदगी इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले रेवाड़ी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी उनकी अनुपस्थिति चर्चा में रही थी। अब नूंह में लगातार दूसरे बड़े सरकारी कार्यक्रम से उनकी दूरी ने सियासी अटकलों को और हवा दे दी है।
विज्ञापन


बेटी और स्वास्थ्य मंत्री भी रहीं नदारद : सांसद राव इंद्रजीत सिंह की गैरमौजूदगी के साथ उनकी बेटी और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का कार्यक्रम में नहीं पहुंचना भी चर्चा का विषय रहा। खासकर इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान नूंह में करीब 155 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बेड के अस्पताल की आधारशिला भी रखी गई। स्वास्थ्य विभाग से सीधे जुड़े इतने बड़े प्रोजेक्ट के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री की गैरमौजूदगी ने लोगों और राजनीतिक हलकों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर चेहरे कम नहीं थे, फिर भी नजरें राव पर टिकी रहीं
कार्यक्रम में वन एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा समेत कई विधायक, अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे। मंच पर नेताओं की कमी नहीं थी, लेकिन राजनीतिक चर्चा का केंद्र वह चेहरा बना जो मंच पर मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों के बीच भी सवाल उठता रहा कि जब मुख्यमंत्री खुद नूंह में मौजूद हों, युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हों, क्षेत्र के विकास को लेकर अहम बैठक हो रही हो और करोड़ों रुपये की स्वास्थ्य परियोजना की शुरुआत हो रही हो, तो स्थानीय सांसद की मौजूदगी क्यों नहीं रही?

बॉक्स

मुख्यमंत्री के मंच पर कांग्रेस के दो विधायक, इलियास की तारीफ ने बढ़ाई सियासी गर्मी

नूंह। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नूंह दौरे में जहां सरकारी कार्यक्रम सुर्खियों में रहे, वहीं मंच पर नजर आए कांग्रेस के दो विधायकों ने भी सियासी चर्चाओं को खूब हवा दी। पुन्हाना से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा किया।
धन्यवाद भाषण के दौरान मोहम्मद इलियास ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर तारीफ की और उनकी कार्यशैली तथा सरकार के प्रयासों की सराहना की। कांग्रेस विधायक के मुख्यमंत्री की शान में कसीदे पढ़ने का अंदाज कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। मंच पर बैठे दोनों कांग्रेस विधायकों की ओर कार्यक्रम में मौजूद कई लोग बार-बार देखते और मुस्कुराते नजर आए। बाहर निकलने के बाद भी लोगों के बीच दोनों विधायकों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सुनाई दीं।

हालांकि मंच साझा करना या मुख्यमंत्री की तारीफ करना अपने आप में किसी राजनीतिक बदलाव का संकेत नहीं है और दोनों विधायकों की ओर से भी ऐसा कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया गया। लेकिन नूंह के सियासी मंच पर कांग्रेस के दो विधायकों की मौजूदगी और उसमें से एक की मुख्यमंत्री की खुलकर तारीफ, इतना जरूर था कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी चर्चाओं का सिलसिला खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed