फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Truck hits tempo, several passengers injured, case registered

Palwal News: ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, कई सवारियां घायल, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Truck hits tempo, several passengers injured, case registered
पलवल। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे हुए टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में कई सावरियां घायल हो गईं। गांव बड़ौली निवासी टेंपो चालक सुंदर सिंह ने हादसे की लिखित शिकायत कैंप थाने में दी है। शिकायतकर्ता सुंदर ने बताया कि वह 6 जून को बड़ौली से पलवल आ रहा था। जब वह रसूलपुर मोड़ से बस स्टैंड की तरफ सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसके श्री व्हीलर (टेंपो) में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में सवार कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह ट्रक चालक के नाम की पहचान नहीं कर सका है, लेकिन उसने ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया है। शिकायत मिलने के बाद थाना कैंप पलवल पुलिस ने कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed