{"_id":"65944e6127e146af28015f41","slug":"truck-drivers-block-road-in-protest-against-new-law-palwal-news-c-24-1-fb11002-4059-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नए कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नए कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन
फोटो 3,4, 5,6 में है।
कैप्शन: 3- औरंगाबाद में दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर जाम लगाए खडे़ ट्रक चालक
कैप्शन: 4- राजमार्ग पर जाम लगाए खडे़ ट्रक चालक अन्य वाहनों को रुकवाते हुए
कैप्शन: 5- कानून का विरोध करते हुए ट्रक चालक
कैप्शन: 6- नवनीत तेवतिया प्रधान ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन
-- -- --
- दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर एक घंटे लगा रहा जाम
- पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम, चालक बोले कानून वापिस होने तक आंदोलन चलता रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए नए कानून हिट एंड रन का ट्रक चालकों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। कानून के विरोध में मंगलवार को मुंडकटी पुलिस थाने के पास ट्रक चालकों ने चक्का जाम कर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रक चालकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। राजमार्ग पर जाम लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बल ने ट्रक चालकों को बड़ी मुश्किल से हटाकर राजमार्ग से जाम खुलवाया। इस दौरान जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मुंडकटी थाने क्षेत्र में औरंगाबाद के पास दूसरे राज्यों से तथा स्थानीय क्षेत्रों में सामान लेकर जा रहे ट्रक चालकों ने अचानक ट्रकों को राजमार्ग पर रोककर खड़ा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते राजमार्ग पर ट्रकों की लाइन लगनी शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर ट्रक चालकों ने जाम लगा दिया। जाम लगते ही राजमार्ग पर दिल्ली-आगरा की तरफ जा रहे वाहनों के भी पहिये रुक। जब तक लोग कुछ समझ पाते चालक ट्रकों को खड़ा कर सड़क पर उतर आए तथा नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मात्र 15 मिनट में ही होडल स्थित करमन सीमा तथा पलवल तक राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। यह देख पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया तथा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वहां जाम लगाए खड़े नारेबाजी कर रहे ट्रक चालकों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। करीब एक घंटे बाद ट्रक चालकों ने पुलिस की बात मानी तथा जाम खोला। जाम खुलने के बाद ही राजमार्ग मुक्त हुआ तथा जाम में फंसे वाहन निकलने शुरू हुए।
जाम लगा प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों में रमेश चंद, सुलतान, मामराज, महेंद्र व करमू ने बताया कि सरकार द्वारा लोकसभा में पास किया गया हिट एंड रन कानून पूरी तरह से चालकों के खिलाफ है। इस कानून को केंद्र सरकार लागू कर ट्रक चलाकर मजदूरी करने वाले लोगों की रोजी-रोटी छीनने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के नए कानून हिट एंड रन में दोषी चालक पर सात लाख तक का जुर्माना और 10 साल तक की कैद के प्रावधान का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- --
ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन इस कानून का विरोध कर रही है। इस कानून के बाद कोई भी व्यक्ति ट्रक व अन्य बड़े वाहन नहीं चलाएगा। सरकार को इस कानून को वापिस लेना चाहिए। हर व्यक्ति इसका विरोध कर रहा है। जानबूझकर कोई दुर्घटना नहीं करता, लेकिन सड़क पर चलते समय दुर्घटना हो जाती है। ऐसे में कानून के मुताबिक गरीब चालक कहां से सात लाख रुपये जुर्माना देगा। सरकार इस कानून को वापिस ले, अन्यथा बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे।
- नवनीत तेवतिया, प्रधान ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन