फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three children died after falling into water filled pits

Palwal News: पानी से भरे गड्ढों में गिरने से तीन बच्चों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three children died after falling into water filled pits
जिले के पिनगवां, फिरोजपुर झिरका का मामला,
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। जिले में दो दिन से हो रही तेज बरसात से जहां पूरा क्षेत्र पानी-पानी हो गया है। वहीं, भारी बरसात कुछ लोगों के लिए आफत भी बन गई। बारिश के दौरान जिले में तीन अलग-अलग हादसों में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पहला हादसा सुबह पिनगवां कस्बे में हुआ यहां बारिश के बाद खेतों में बने एक गड्ढे में पानी भर गया, जिसमें नहाते समय एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद दूसरा हादसा फिरोजपुर झिरका के पटपडबास गांव में हुआ यहां एक पांच साल की मासूम बच्ची घर के पास खेलते समय एक गड्ढे में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। तीसरा हादसा फिरोजपुर झिरका के ही गांव माहोली में घटित हुआ यहां एक 11 साल का बच्चा खेतों के गड्ढों में जमा हुए पानी में नहाते समय डूब गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसों पर नूंह विधायक आफताब अहमद, नगरपालिका के चेयरमैन मनीष जैन और सीए मुख्तियार अहमद कामां ने दुख व्यक्त किया है।


बता दें कि जिले में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। देरी से आए मानसून से पहले लोग गर्मी से त्राही-त्राही कर रहे थे। अब जब बारिश आई तो यह लोगों की जान की दुश्मन बन गई। शुक्रवार की सुबह इस सीजन की सबसे जबरदस्त बारिश दर्ज की गई। अल सुबह से दिन निकलते बरसे बादलों ने चारों ओर पानी-पानी कर दिया। बारिश आई तो इसमें बच्चे बूढ़े और जवान नहाने निकल गए। पिनगवां में ईदगाह के पास एक बड़े गड्ढे में बरसात का पानी भर गया, जिसमें नहाने के लिए उतरे बच्चों को अंदाजा नहीं लगा कि गड्ढे में पानी की गहराई कितनी है। इसमें एक आठ साल का बच्चा डूब गया और उसकी मृत्यु हो गई। फिरोजपुर झिरका के माहोली में भी ठीक ऐसा ही हादसा सामने आया। डहर के जंगल में चार से पांच बच्चे नहाने चले गए, जिसमें दो बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देख पास ही के खेतों में पशुओं के लिए चारा कर रही महिला ने एक को तो बचा लिया जबकि दूसरा गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आजम पुत्र फारुक (11) निवासी माहोली फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। इसी तरह तीसरा हादसा पटपडबास गांव में हुआ यहां पांच साल की एक मासूम बारिश के बाद घर के आंगन से अचानक बाहर निकल आई जो पास ही बारिश के पानी से बने गड्ढे में गिर गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान इसरत पुत्री इमरान (5) गांव पटपडबास फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed