फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   There will be water supply from tap in 252 villages of Palwal till December 25

पलवल के 252 गांवों में 25 दिसंबर तक होगी नल से जलापूर्ति: कृष्णपाल गुर्जर

Fri, 26 Nov 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
There will be water supply from tap in 252 villages of Palwal till December 25
पलवल। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत 25 दिसंबर तक पलवल जिला के 252 गांवों में नल से जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए तीव्र गति से कार्य जारी है। इस दिशा में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जल आपूर्ति संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या शेष नहीं रहने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत किये जाने वाले विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्धता के साथ पूर्ण करवाएं। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पलवल का विकास उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए अधिकारी-कर्मचारी बेहतरीन तालमेल के साथ काम करें। यदि कोई समस्या पेश आए तो समाधान के लिए वे उपलब्ध हैं, किंतु विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिव्यांगजनों की सहायता के लिए लागू की गई बेहतरीन योजनाओं की जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि सर्वे कर दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया जाए, जिसके उपरांत पलवल में बड़े स्तर पर एक मेला आयोजित किया जाएगा। मेेले के माध्यम से पंजीकृत दिव्यांगों को सहायक उपकरण नि:शुल्क रूप में वितरित किए जाएंगे, जिसमें 80 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोगों को मोटराइज साइकिल दी जाएगी। साथ ही 40 प्रतिशत दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायकों द्वारा की गई सड़कों के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांगों की समीक्षा करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्टेटस रिपोर्ट तलब की। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि इन विकास कार्यों में कोई लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत रिपोर्ट तलब करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विधायकों को उनके गांवों की सूची सौंपे, जिनमें 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। ऐसे 89 गांव हैं, जिनमें 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने जिला में मांग के अनुसार यूरिया की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिस पर उपायुक्त ने जानकारी दी कि ऐसे 17 विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किये जा चुके हैं। इस मौके पर पलवल के विधायक दीपक मंगला, होडल के विधायक जगदीश नायर, हथीन के विधायक प्रवीन डागर, उपायुक्त कृष्ण कुमार, एसडीएम वैशाली सिंह, जिला परिषद के सीईओ प्रशांत, एसडीएम लक्ष्मीनारायण, शुगर मिल्ज की एमडी सुमन भांखर, भाजपा के जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया आदि गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed