फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Theft incident at seven places, cash, jewelery and vehicles stolen

Palwal News: सात स्थानों पर चोरी की वारदात, नकदी, जेवरात व वाहन हुए चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Theft incident at seven places, cash, jewelery and vehicles stolen
- पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में चोरों ने सात स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। अकेले गांव मंडकौला से तीन मकानों में चोरी हो गई। वहीं, कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो, शहर थाना अंतर्गत एक, चांदहट थाना अंतर्गत एक स्थान पर चोरी हुई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार राजीव नगर निवासी सचिन एडवोकेट ने कैंप थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने न्यू कॉलोनी में अपना कार्यालय खोला हुआ है। वह अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के लिए गए थे। वापस लौटकर आए तो देखा कि उनके कार्यालय से चोर 53 हजार रुपए नकद व एक स्कूटी को चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गांव कुसलीपुर निवासी सनी शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने बाइक को रोहन मोटर की पार्किंग में खड़ा किया था। जब अपना कार्य निपटाने के बाद वह बाइक लेने पहुंचे तो उनकी बाइक गायब थी। वाहन चोर बाइक को चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में गांव रजपुरा निवासी इमरान ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि अन्नू रेफ्रीजरेटर के नाम से उनकी दुकान है। उन्होंने अपनी बाइक चार जुलाई को देर शाम दुकान के बाहर खड़ी की थी, जहां से उनकी बाइक को चोरी कर लिया गया।
चौथे मामले में गांव अलावलपुर निवासी राजेश कुमार ने चांदहट थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि चार जुलाई को उन्होंने सोनालीका ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा किया था, लेकिन जब पांच जुलाई को सुबह देखा तो ट्रैक्टर वहां से चोरी हो गया। काफी तलाश करने पर भी लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।


वहीं, गांव मंडकौला में तीन घरों में चोरी हुई है। गांव मंडकौला निवासी रिटायर फौजी बुद्धि ने हथीन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि रात के समय चोर उनके मकान से 20 हजार रुपए नकद, दो सोने की अंगूठी व एक चैन, एक मोबाइल फोन को चोरी कर ले गए। उन्होंने सुबह जब चोरों की तलाश की तो पता चला कि पड़ोसी बबली के घर से 63 हजार रुपए नगद, एक मोबाइल फोन व दो किलो देशी की घी को चोरी हो गया। वहीं, सरजीत की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed