फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The young man sleeping on the chaupal was strangled to death

Palwal News: चौपाल पर सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या

Wed, 23 Aug 2023 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
The young man sleeping on the chaupal was strangled to death
कैप्शन: 1-गांव खजूरका के मृतक तोताराम का फाइल फोटो: संवाद
विज्ञापन

कैप्शन: 2- गांंव खजूरका में चोपाल पर सोते युवक की हत्या के बाद जिला नागरिक अस्पताल में परिजनों से बात करते डीएसपी विजयपाल: संवाद

चारपाई के पास मिला खून से सना फावड़ा, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव खजूरका स्थित एक चौपाल पर सो रहे युवक की अज्ञात लोगों ने गला रेत कर हत्या कर दी। जानकारी मिलते ही मौके पर चांदहट थाना पुलिस पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने मौके पर पड़े खून व अन्य सामान की जांच की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी विजयपाल ने भी जांच की तथा परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर एसएफएल की टीम को बुलाया। टीम ने खून के सैंपल लिए तथा आसपास गहनता से जांच की।
गांव खजूरका निवासी जीतराम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका 26 वर्षीय चचेरा भाई तोताराम अविवाहित था और वह घर के पास ही बनी गांव की चौपाल पर सोता था। मंगलवार की रात को तोताराम रोजाना की तरह चौपाल पर सोया हुआ था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव के ही दो युवक नौकरी कर गांव लौटे तो उन्होंने देखा कि तोताराम मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने उन्हें मामले की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और देखा कि तोताराम का शव चारपाई पर पड़ा हुआ है और आसपास खून बिखरा हुआ है। तोताराम के गले पर चोट के गहरे निशान थे। चारपाई के पास ही एक फावड़ा रखा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या के बाद गांव में भय का माहौल है।
विज्ञापन

डीएसपी विजयपाल ने बताया कि सुबह पांच बजे सूचना मिली कि गांव खजूरका में चौपाल पर एक युवक की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस द्वारा मौके पर जांच के लिए एसएफएल टीम को बुलाया गया, वहां खून व अन्य साक्ष्य जुटाए गए। डीएसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार, तोताराम की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। जीतराम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed