फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The village will be known by the name of the martyr, CM announced

Palwal News: शहीद के नाम से जाना जाएगा गांव, सीएम ने की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The village will be known by the name of the martyr, CM announced
गांव में स्थित पार्क का नाम होगा ऑपरेशन सिंदूर शहीद दिनेश शर्मा पार्क
विज्ञापन

- शहीद के परिवार को चार करोड़ रुपये दी जाएगी आर्थिक सहायता : मुख्यमंत्री नायब सैनी
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। क्षेत्र के गांव नंगला मोहम्मदपुर को अब गांव शहीद दिनेशपुर के नाम से जाना जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी शहीद दिनेश शर्मा के घर पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने गांव मोहम्मदपुर को शहीद दिनेश शर्मा के नाम पर गांव का नाम शहीद दिनेशपुर रखने के अलावा गांव में डेढ़ एकड़ भूमि पर ऑपरेशन सिंदूर शहीद दिनेश शर्मा पार्क सहित चार करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर किए जाने की घोषणा की।
दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा पुंछ सीमा पर किए गए हमले में शहीद हुए क्षेत्र लांस नायक शहीद दिनेश शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बृहस्पतिवार को गांव नंगला मोहम्मदपुर पहुंचे। उन्होंने शहीद दिनेश शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और पूरा क्षेत्र उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने शहीद के परिजनों का ढांढ़स बंधाया और उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी है। भारत ने कूटनीति तौर पर कड़े फैसले लिए और भारत पाकिस्तान के बीच हुए पहले से हुए समझौतों को रद्द किया गया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को खुले शब्दों में कहा पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द किया। इस दौरान शहीद दिनेश कुमार शर्मा के पिता दयाचंद, माता मीरा देवी, धर्मपत्नी सीमा, केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक हरेंद्र रामरतन, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पूर्व विधायक दीपक मंगला, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, विश्वकुमार उर्फ भालू, जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला, एसडीएम ज्योति सहित गांव ग्रामीण सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
गांव में ऑपरेशन सिंदूर शहीद दिनेश शर्मा के नाम से बनाया जाएगा पार्क
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहीद दिनेश शर्मा के परिजनों को सरकार की योजना के अनुसार चार करोड़ रुपये आर्थिक मदद व सुविधाएं दी जाएंगी। शहीद दिनेश शर्मा के पिता दयाचंद ने गांव में ढाई बीघा जमीन पर पार्क बनाने की बात कही, जिस पर मुख्यमंत्री ने शहीद के नाम पर पार्क बनवाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा अब गांव नंगला मोहम्मदपुर को शहीद दिनेशपुर के नाम से जाना जाएगा।

---------------
सड़क पर महिलाओं को खड़ा देख मुख्यमंत्री ने रोका काफिला
शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री जब वापस लौटे तो गांव लुलवाड़ी में समय मार्ग पर महिलाओं को देखकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना काफिला रुकवाया और ग्रामीण महिलाओं से उनकी परेशानी की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष गांव की प्राथमिक पाठशाला को अपग्रेड करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही तुरंत गांव की प्राथमिक पाठशाला को अपग्रेड कर आठवीं तक करने की घोषणा कर दी। ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed