फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The SP inspected the Kanwar route and camps.

Palwal News: एसपी ने कांवड़ रूट और शिविरों का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The SP inspected the Kanwar route and camps.
250 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले से गुजरने वाले कांवड़ मार्गों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन स्वयं मैदान में उतरे और कांवड़ रूट के साथ विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शिविरों में पेयजल, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिले में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न पीसीआर, राइडर और अन्य पुलिस बल सहित 250 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनकी ड्यूटी थाना रोजका मेव, नूंह सदर, नूंह शहर, आकेड़ा, नगीना, फिरोजपुर झिरका सदर व शहर, पिनगवां, पुन्हाना शहर व सदर तथा तावडू शहर व सदर सहित प्रमुख चौराहों, डिवाइडिंग रोड और संवेदनशील स्थानों पर लगाई गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी डीएसपी अभिमन्यु लोहान, डीएसपी सुरेंद्र कौर और डीएसपी हरदीप सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed