फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The faces of the students lit up after seeing the easy English paper in class 10th.

Palwal News: 10वीं में अंग्रेजी का आसान पेपर देख खिले छात्रों के चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The faces of the students lit up after seeing the easy English paper in class 10th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। परीक्षा हॉल से पेपर देकर बाहर आए परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। अधिकांश परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर सामान्य था। परीक्षा में सवाल आसान थे और स्कूल में उन्होंने जो पढ़ा था उसी से सवाल पूछे गए। बोर्ड की ओर से शहर के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को 5342 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई। परीक्षा देकर निकले ज्यादातर छात्रों के चेहरे खिले हुए थे। रसूलपुर रोड स्थित निशांत स्कूल के परीक्षा केंद्र पर पेपर देकर बाहर आई छाता अनामिका, दृष्टि, राहुल, राजेश व सागर का कहना था कि पेपर आसान था। पेपर देखने के बाद पहले उसे पूरा पड़ा। पेपर में जो पहले आता था उसे पहले किया। स्कूल में जो पढ़ाया गया उसी से प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश : जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ द्वारा परीक्षाओं को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए धारा 163 लागू की गई है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक व्यक्तियों के मुक्त आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा फोटो स्टेट मशीनों, जेरॉक्स मशीनों, फैक्स मशीनों, डुप्लीकेट मशीनों और अन्य संचार गतिविधियों के संचालन पर भी रोक है। 200 मीटर के दायरे में हथियारों को ले जाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed