{"_id":"68449aed187bacdfe10bee7f","slug":"technical-glitch-in-saral-portal-since-last-one-week-youth-troubled-to-apply-for-cet-palwal-news-c-24-1-gr11004-115186-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एक सप्ताह से सरल पोर्टल में तकनीकी खराबी, सीईटी के आवेदन के लिए युवा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एक सप्ताह से सरल पोर्टल में तकनीकी खराबी, सीईटी के आवेदन के लिए युवा परेशान
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा- सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। एक तरफ सरकारी नौकरी के लिए काफी समय बाद सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं दूसरी तरफ सीईटी के लिए आवेदन करने वालों युवाओं के लिए सरकार का सरल पोर्टल बड़ी मुसीबत बना हुआ है। पोर्टल पर पिछले एक हफ्ते से तकनीकी खराबी बनी हुई है। आवेदन करने पर जीवित माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र भरने का ऑप्शन सामने आ रहा हैं।
आवेदन करने वाले युवाओं का कहना है कि पिछले सप्ताह जब सीईटी के लिए आवेदन शुरू हुए थे, तब से ही सरल पोर्टल में तकनीकी खराबी है। इसमें आय, जन्म-मृत्यु, जाति, डोमिसाइल व आवास योजना जैसी 300 से अधिक सेवाएं बंद पड़ी हुई हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार नहीं चाहती कि युवाओं को सरकारी नौकरी मिले। पिछले काफी समय से सरकार ने सीईटी परीक्षा नहीं करवाई, लेकिन अब परीक्षा तय की तो आवेदन करने के लिए सरल पोर्टल को पूरी तरह से बंद कर दिया। यह सरकार का प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा हैं
गौरतलब है कि सरकार ने प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए करवाई जा रही सीईटी परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया। जिसमें युवाओं को 28 मई से 12 जून तक आवेदन करना था, लेकिन परीक्षा के लिए आवेदन से पहले रियासी प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र की बनाने के लिए युवा सीएससी सेंटरों के चक्कर काट रहे हैं। जहां सरल पोर्टल पर दिक्कत आने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
आवेदन के लिए लगातार रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गत सप्ताह से चक्कर काट रहा हुं, लेकिन पोर्टल पर प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। - रवि कुमार
कई बार शिकायत करने के बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा सरल पोर्टल के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। - सुमित कुमार
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सीईटी में आवेदन करने के लिए बचे केवल 4 दिन
प्रदेश में सीईटी के लिए आवेदन 28 मई से शुरू हुए थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून है, लेकिन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं होने से युवा परेशान हैं। ऐसे में युवाओं ने सीईटी आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
सरल पोर्टल पर अचानक वर्कलोड बढ़ने से दिक्कत आई है। इसके लिए संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है, पोर्टल पर काम किया जा रहा है। जल्द सरल पोर्टल शुरू हो जाएगा। -डॉ. हरिशकुमार वशिष्ठ, जिला उपायुक्त पलवल।