{"_id":"6aaef101e284f66c630b0eb2","slug":"speeding-car-hits-child-child-dies-palwal-news-c-24-1-pal1008-128273-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तेज रफ्तार कार ने बच्चे को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तेज रफ्तार कार ने बच्चे को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव बुराका में शनिवार सुबह तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे के दादा की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार बुराका निवासी अब्दुल गफ्फार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की सुबह करीब आठ बजे उनका चार वर्षीय पोता मोहम्मद आहद घर के बाहर रास्ते पर खेल रहा था। इसी दौरान मेवात मॉडल स्कूल की तरफ जा रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी।
परिजन बच्चे को उपचार के लिए पलवल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।