फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sixth accused arrested in attack on enforcement team

Palwal News: इन्फोर्समेंट टीम पर हमले में छठा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sixth accused arrested in attack on enforcement team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल । सदर थाना पुलिस ने इन्फोर्समेंट टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में शामिल छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सरजीत उर्फ भूरा निवासी खटका के रूप में हुई है। सदर थाना प्रभारी आयुष यादव ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो, पलवल के मुख्य सिपाही कालूराम 2 फरवरी 2024 को पुलिस टीम के साथ खाम्बी गांव में मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव पीरागढ़ी निवासी रहीश, यमुना से रेती भरकर ला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर रेती से भरे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। टीम ने रहीश से बिल दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने रहीश को गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस लाइन ले जाने लगी। बांनीखेड़ा पुल के पास 10-12 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और रहीश व ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ाकर ले गए। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस रहीश, महेंद्र, रोहतास उर्फ रॉकी, सतपाल और सम्मी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed