फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   SCERT seeks names of teachers for training.

Palwal News: सीसीआरटी प्रशिक्षण के लिए एससीईआरटी ने मांगे शिक्षकों के नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
SCERT seeks names of teachers for training.
27 जुलाई अंतिम तिथि, शिक्षक की आयु 52 वर्ष से कम होनी चाहिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने अगस्त माह में होने वाले केंद्रीय सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए सभी जिलों से शिक्षकों के नाम मांगे हैं। इस संबंध में एससीईआरटी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और डाइट प्राचार्यों को पत्र जारी कर 27 जुलाई तक नाम भेजने के निर्देश दिए हैं।
एससीईआरटी के अनुसार सीसीआरटी की ओर से आयोजित इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षकों को कला, संस्कृति और गतिविधि आधारित शिक्षण के नए तरीकों से परिचित कराना है, ताकि वे कक्षा में पढ़ाई को अधिक रोचक बना सकें। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को ऐसे तरीके बताए जाएंगे, जिनसे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ भारतीय कला और संस्कृति को भी बेहतर ढंग से समझ सकें।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार प्रत्येक जिले को हर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कम से कम एक योग्य शिक्षक का नाम भेजना होगा। जिस शिक्षक का नाम भेजा जाएगा, उसने पहले सीसीआरटी का प्रशिक्षण नहीं लिया होना चाहिए और उसकी आयु 52 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससीईआरटी ने यह स्पष्ट किया है कि चयनित शिक्षक प्रशिक्षण में नियमित रूप से भाग लें और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अपने विद्यालय में अन्य शिक्षकों के साथ भी सीखी गई नई जानकारी साझा करें, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। निर्देशों के अनुसार शिक्षकों की सूची 27 जुलाई तक ईमेल के माध्यम से एससीईआरटी को भेजनी होगी। इसके बाद चयनित शिक्षकों को अगस्त माह में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed