फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sarpanches praised the model of SVSU

Palwal News: एसवीएसयू के मॉडल की सरपंचों ने की सराहना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Sarpanches praised the model of SVSU
20 गांवों के सरपंचों, पंचों और प्रतिनिधियों ने जर्मनी के मॉडल के तहत हो रही पढ़ाई को समझा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय ने स्किल से युवाओं का भविष्य बनाने का संकल्प लिया है। यहां जर्मनी के मॉडल के आधार पर पढ़ाई होती है। देश के पहले कौशल विश्वविद्यालय ने जर्मनी मॉडल को अपनाते हुए इसे भारत के अनुकूल बनाया है। यहां टीचिंग-लर्निंग का सबसे सशक्त इकोसिस्टम विकसित हुआ। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार सोमवार को 20 गांवों के सरपंचों, पंचों और प्रतिनिधियों की सभा को संबोधित कर रहे थे।
गांव से आए सरपंचों ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय मॉडल को समझा और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बनी एडवांस लैब का अवलोकन किया। लैब की कार्यप्रणाली देख सभी सरपंचों ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के इस मॉडल की सराहना की। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सरपंचों और गांव के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को सही दिशा में लेकर जाएं और कौशल आधारित शिक्षा के साथ जोड़कर उन्हें स्वावलंबी और सशक्त बनाएं।
विज्ञापन

इस सभा में दुधौला गांव के सरपंच सुनील कुमार, पृथला के सरपंच के प्रतिनिधि के रूप में मांगे राम कटारिया, धतीर के सरपंच दुष्यंत डागर, नगला भीखू के सरपंच केहर सिंह, अल्लिका के सरपंच सतबीर सिंह, लाड़िया के सरपंच दिनेश शर्मा, नांगल ब्राह्मण के सरपंच जितेंद्र, सरपंच राकेश कुमार, यादूपुर गांव के पूर्व सरपंच वीरेंद्र सिंह, कारना के पूर्व सरपंच हरिकृष्ण, डीपी वेदपाल सिंह व हरज्ञान नंबरदार सहित कई अन्य गांवों के सरपंच, पूर्व सरपंच, पंच एवं नंबरदार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed