फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Authority seeks suggestions on City Logistics Plan.

Palwal News: सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान पर प्राधिकरण ने मांगे सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Authority seeks suggestions on City Logistics Plan.
नोएडा। औद्योगिक सेक्टरों के लिए नोएडा प्राधिकरण सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान तैयार कर रहा है। इसका प्रारूप तैयार हो चुका है। इस पर आपत्ति-सुझाव के लिए प्रमुख विभागों की सोमवार को बैठक हुई। सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन के बोर्ड रूम में हुई बैठक में प्रशासन, ट्रैफिक, परिवहन, जीएसटी, उद्योग केंद्र समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। शहर में विभिन्न उद्योगों के वेयरहाउस, स्टोर, ट्रांसपोर्ट नगर और सब्जी मंडी संचालित हैं। इसके बावजूद औद्योगिक सेक्टरों, बड़े बाजारों और मॉल तक सामान पहुंचाने के लिए कोई रूट तय नहीं है। ट्रक स्टैंड जैसी बुनियादी व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है। नो-एंट्री का समय निर्धारित होने के कारण भी माल ढुलाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि प्लान में जाम लगने वाली जगहों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग सड़क की गति सीमा, नो- एंट्री का समय भी दर्शाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed