फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Application for inspection in Bakas

Palwal News: निरीक्षण के लिए बकास में आवेदन, दिसंबर से सेवा शुरू होने की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Application for inspection in Bakas
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नोएडा एयरपोर्ट प्रबंधन ने तेज की तैयारियां
विज्ञापन

15 जून से शुरू है घरेलू उड़ान सेवा

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) की मंजूरी और एनओसी की जरूरत होती है। बकास के निरीक्षण के लिए आवेदन किया जा चुका है। माना जा रहा है कि बकास की टीम अक्तूबर में निरीक्षण करेगी। ऐसे में एयरपोर्ट प्रबंधन टर्मिनल के काम को तेजी से पूरा कर रहा है।
एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद 15 जून से इंडिगो और अकासा एयर यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों तक पहुंचा रहा है। अब अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की तैयारी है। अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल की सिर्फ फिनिशिंग ही बाकी है, जो एक सप्ताह में हो जाएगा। उड़ान शुरू होने के बाद दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को विदेश यात्रा के लिए एक और विकल्प मिलेगा। दिसंबर में एयरपोर्ट से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी सिर्फ पहले चरण का काम पूरा हुआ है। इसकी सालाना यात्रियों की क्षमता 1.2 करोड़ है, जो चारों चरण के काम पूरे होने के बाद 7.2 करोड़ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा से सुविधाओं तक होगी जांच
बकास एयरपोर्ट पर सुरक्षा मानकों, व्यवस्थाओं और यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए निरीक्षण करता है। इंटरनेशनल टर्मिनल से जुड़े सुरक्षा मानकों की जांच इस निरीक्षण में सबसे अहम रहती है। जांच टीम यात्रियों की आवाजाही, एयरलाइन संचालन, ग्राउंड हैंडलिंग, बैगेज जांच और सुरक्षा व्यवस्था के बीच समन्वय समेत अन्य सभी मानकों की जांच के बाद ही अपना निर्णय लेती है। दूसरी ओर, एयरपोर्ट अधिकारियों का दावा है कि सारी तैयारियां पूरी हैं। निरीक्षण के तुरंत बाद उड़ान के लिए मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed