{"_id":"6877e9f4700654ec5c0f130b","slug":"robbed-cash-and-jewelry-by-posing-as-policemen-on-national-highway-19-palwal-news-c-1-1-noi1188-3175462-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नेशनल हाईवे-19 पर पुलिसकर्मी बनकर नकदी और गहने लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नेशनल हाईवे-19 पर पुलिसकर्मी बनकर नकदी और गहने लूटे
विज्ञापन
कार सवार पांच बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार को पुलिस की वर्दी की आड़ लेकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यक्ति से नकदी और गहने ठग लिए। पीड़ित संजय यादव की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, यूपी के बलिया जिले के सारंगपुर निवासी संजय यादव 15 जुलाई को केएमपी एक्सप्रेसवे के पास कासना जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक सफेद रंग की कार में सवार लोगों ने संजय से कासना का रास्ता पूछा और जब पता चला कि वह भी वहीं जा रहे हैं तो उन्होंने संजय को कार में बिठा लिया।
कार में पहले से एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था और कुल मिलाकर पांच लोग मौजूद थे। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद कार में आगे बैठे दो लोगों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए कहा कि इलाके में चोरी हुई है और सुरक्षा जांच चल रही है। उन्होंने संजय और उस दूसरे व्यक्ति से अपना सामान लिफाफे में डालकर उस पर हस्ताक्षर करने को कहा, ताकि सुरक्षा पुख्ता हो सके। संजय यादव ने भी अपने पास मौजूद 7 हजार रुपये, दो सोने के मंगलसूत्र और एक जोड़ी बालियां लिफाफे में डाल दीं। बदमाशों ने चालाकी से लिफाफा बदल दिया और संजय को बामनीखेड़ा गांव के पास उतारकर बोले कि वे पुलिस चौकी जाकर आते हैं, फिर उसे ले जाएंगे। काफी देर तक न आने पर संजय को शक हुआ और जब लिफाफा खोला तो वह खाली था। इसके बाद संजय ने कैंप थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दी। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।