फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Pollution level reduced after rain

बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर हुआ कम

Tue, 19 Oct 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Pollution level reduced after rain
होडल। जिले में गत दो दिन से हो रही हल्की बूंदाबांदी ने जहां किसानों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। वहीं, शहर के लोगों को राहत देने का भी काम किया है। रविवार को दोपहर के समय एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी वायु में प्रदूषण का स्तर 240 तक पहुंच गया था। मंगलवार को हल्की बरसात के कारण इंडेक्स का स्तर 46 पर रह गया है।
विज्ञापन

अगर इंडेक्स का स्तर 50 से नीचे हो तो लोगों के स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। करीब 10 दिनों से इंडेक्स बढ़ रहा था। इसके बढ़ने का कारण था किसानों की तरफ से धान के अवशेषों में लगाई जा रही आग और वातावरण में धूल के कणों का जमा होना। हल्की बरसात से वातावरण में जमा धूल के कण नष्ट हो जाते हैं, जिससे मौसम साफ हो जाता है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से शाम होते ही आंखों में जलन शुरू हो जाती थी। अब लोगों को इससे राहत मिलेगी। बता दें कि धान का सीजन शुरू होते ही किसान धान के अवशेषों में आग लगाना शुरू कर देते हैं। हालांकि कृषि विभाग की तरफ से लगातार किसानों को जुर्माना लगाया गया जा रहा है, लेकिन उसके बाद भी आगजनी के मामले सामने आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर में अब तक 90 एमएम बरसात हो चुकी है। लेकिन अब आगे का मौसम साफ रहेगा। अक्टूबर माह के अंत तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा सकता है।
विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट, लुढ़का पारा
मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। क्षेत्र में 1.2 एमएम बरसात दर्ज की गई है। हवा 15.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। कृषि व किसान कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी कुलदीप सिंह तेवतिया ने जानकारी देते हुए कहा कि मौसम विभाग से मिली जानकारी से आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed