फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   People kept distance from Prime Minister's live program

Palwal News: प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम से लोगों ने बनाई दूरी

Fri, 16 Feb 2024 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
People kept distance from Prime Minister's live program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। रेवाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एम्स के उद्घाटन समारोह के लाइव प्रसारण से लोगों ने दूरी बनाकर रखी। लाखों रुपये खर्च कर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में लोग प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखने नहीं पहुंचे। जिन लोगों को प्रशासन व भाजपा नेताओं ने बुलवाया, वे भी कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही छोड़कर चले गए। इससे जिला प्रशासन के सारे इंतजाम धरे रह गए। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में तो लोगों के जाने के बाद खाली कुर्सियां देख प्रशासन ने कुर्सियां ही उठवानी शुरू कर दीं। दोपहर एक बजे केवल भाजपा नेता ही कार्यक्रम स्थल पर रह गए।
वहीं होडल में तो लोगों ने विधायक पर जमकर आरोप लगाए तथा जबरदस्ती उन्हें कार्यक्रम में लाने की बात कहकर कार्यक्रम को छोड़कर चले गए। विपक्षियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेवाड़ी के कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने का आरोप लगाया। बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी में एम्स के रूप में बहुत बड़ी सौगात दी है। इस कार्यक्रम को पूरे हरियाणा में लाइव दिखाया गया। उसी के चलते जिले में भी तीनों विधानसभाओं में प्रशासन की तरफ से लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पलवल में जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में लाइव प्रसारण दिखाने का कार्यक्रम रखा गया, वहीं होडल में अनाज मंडी तथा हथीन में लघु सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए बुलवाए गए लोग कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही उसे छोड़कर चले गए। मौके पर केवल भाजपा कार्यकर्ता रह गए।
विज्ञापन

--------
हथीन में विधायक प्रवीण डागर ने कार्यक्रम के दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। उन्होंने कहा कि कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में विकास कार्य करवाए हैं। स्वास्थ्य सेवा में मुख्यमंत्री ने पलवल जिले में भी मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि गांव पेलक में 600 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज जल्द ही बनवाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रवीण डागर व एसडीएम संदीप अग्रवाल ने वृद्धावस्था सम्मान पेंशन के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सतीश डागर, सुमित चेयरमैन, सूरज पांडे, मोतीराम, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सहरावत ,योगेंद्र सहरावत, रश्मि सहरावत, मंडल अध्यक्ष बलवीर, नवनीत, शिवकुमार, जय सिंह चौहान, अशोक वार्ड पार्षद सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण वह गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पलवल में कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही भागे लोग
पलवल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में लाइव प्रसारण शुरू होने से पहले ही लोग भाग गए। दोपहर एक बजे जब लाइव प्रसारण शुरू हुआ, तब तक सभी लोग जा चुके थे। मौके पर केवल भाजपा कार्यकर्ता ही रह गए। उन्होंने ही बैठकर लाइव प्रसाद देखा। प्रशासन ने भी कुर्सियांं खाली होने पर उन्हें पहले ही समेट कर रख दिया।
-----
होडल में विधायक पर ही लगा दिए आरोप
होडल में अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में भी लोग लाइव प्रसारण शुरू होने से पहले ही चले गए। लोगों का आरोप था कि उन्हें जबरदस्ती यहां लाया गया। लेकिन यह कार्यक्रम केवल अपनी राजनीति दिखाने के लिए था। लोगों ने यहां पर विधायक के ऊपर काम न कराने तथा किसानों का लगातार अपमान करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं लोगों ने होडल में सरकारी अधिकारियों पर पेंशन बनवाने के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये लेने के भी आरोप लगाए। आरोप लगाते हुए लोग मौके से कार्यक्रम को छोड़कर चले गए।

------
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ फिर लगाए पोस्टर
उधर जसमत सिंह नामक युवक द्वारा एक बार फिर से शहर में पोस्टर लगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान से माफी मांगने को कहा। पोस्टर के माध्यम से जसमत का कहना है कि यदि प्रदेशाध्यक्ष ने जाट समाज से माफी नहीं मांगी तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को खामियाजा भुुगतना पड़ेगा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जसमत विधायक जगदीश नायर के समर्थक हैं तथा उनके कहने पर प्रदेशाध्यक्ष को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed