फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   helmets and seat belts is essential for saving lives.

Palwal News: हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जीवन रक्षा के लिए जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
helmets and seat belts is essential for saving lives.
आईटीआई के विद्या​र्थियों को दिया प्र​शिक्षण देते विषय विशेषज्ञ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। राजकीय आईटीआई नूंह में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा एवं बेसिक फर्स्ट एड विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना और आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।

आईटीआई के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमों की पालना से सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। आपात स्थिति में जीवन बचाने के लिए सीपीआर का ज्ञान भी जरूरी है। ट्रैफिक पुलिस थाना मांडीखेड़ा के उप अधीक्षक बाबू लाल ने विद्यार्थियों से अपने परिवार और परिचितों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन


जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश सिंह मलिक ने बताया कि दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी है। चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग जीवन रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना की स्थिति में एंबुलेंस पहुंचने तक घायल को दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को रक्तस्राव रोकने, घायल अंग को स्थिर रखने और घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के तरीके बताए गए। हृदय गति और श्वास रुकने की स्थिति में सीपीआर का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी दिया गया।


आरटीए नूंह के परिवहन उप निरीक्षक तेजपाल यादव ने विद्यार्थियों और स्टाफ को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी और तकनीकी संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed