{"_id":"6aa051057dc6fffeb40cf807","slug":"work-on-the-luhinga-kala-bodi-kothi-road-has-begun-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115307-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: लुहिंगा कला-बोड़ी कोठी सड़क का काम शुरू लोगों मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: लुहिंगा कला-बोड़ी कोठी सड़क का काम शुरू लोगों मिलेगी राहत
विज्ञापन
5.88 करोड़ की लागत से सड़क का हो रहा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। लुहिंगा कला से बोड़ी कोठी तक पिछले करीब तीन माह से बंद पड़ा सड़क निर्माण कार्य अब दोबारा शुरू हो गया है। 3 अगस्त को अमर उजाला के अंक में सड़क निर्माण कार्य बंद होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद अब संबंधित सड़क पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। काम शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
करीब 5 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से पुन्हाना से बोड़ी कोठी तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पुन्हाना से लुहिंगा कला तक सड़क का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका था, लेकिन लुहिंगा कला से बोड़ी कोठी तक का हिस्सा अधूरा पड़ा था। निर्माण के लिए सड़क की पुरानी ऊपरी परत उखाड़ दी गई थी, लेकिन इसके बाद काम बंद हो गया था। इससे सड़क पर जगह-जगह गिट्टी और धूल फैली हुई थी।
सड़क की खराब स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने से स्थिति और खराब हो जाती थी। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली विद्यार्थियों और रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को हो रही थी। यह सड़क पुन्हाना से गोधोला, गोधोली, लुहिंगा कला, ऐंचवाड़ी, मल्हाका, जेतलका, चांदडाका, महूं और बोड़ी कोठी सहित दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है।ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से उन्हें काफी राहत मिली है।