फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   peela mojak

मूंग में पीला मोजेक रोग की रोकथाम करें किसान

Fri, 24 Jun 2016 04:12 PM IST
palwal
palwal Updated Fri, 24 Jun 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
peela mojak

कृषि विशेषज्ञ डॉ. महावीर सिंह मलिक ने कहा है कि इन दिनों मूंग की फसल में पीला मोजेक रोग का प्रकोप दिखाई देने लगा है। इससे फलियां पीली, छोटी तथा पैदावार घट सकती है। अच्छी पैदावार के लिए समय रहते इसकी रोकथाम जरूरी है।

विज्ञापन


डॉ. मलिक युवा कृषक मंच के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को गांव अमरपुर में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान शिव सिंह अलावलपुर ने की तथा संचालन अजीत लांबा ने किया।
विज्ञापन


मलिक ने बताया कि पीला मोजेक की रोकथाम के लिए किसान रोगी पौधों को उखाड़ दें तथा रोग फैलाने वाली सफेद मक्खी की रोकथाम के लिए 400 मि.ली. मैलाथियान 50 ई.सी. को 200 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। पकी फलियों को तोड़ते रहें और 80 प्रतिशत फसल पकने पर कटाई कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मंच के अध्यक्ष प्रतीक लांबा, रमेश, मुकेश, शिवकुमार, मुकेश, पूवज् जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, राकेश, रोहताश, वेदपाल, विवेक लांबा, रणपाल सिंह, भीम सिंह लांबा, मनोज, हरेंद्र, मनवीर सिंह, ऊषा, प्रभावती व  हरिकिशन आदि मौजूद रहे।
        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed