फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   No arrests made of rioters at ITI campus, anger among students

Palwal News: आईटीआई परिसर में हुड़दंग करने वालों की गिरफ्तारी नहीं, छात्रों में रोष

Mon, 13 Oct 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 13 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
No arrests made of rioters at ITI campus, anger among students
हथीन। आईटीआई में घुसकर 150 युवकों की भीड़ ने छह अक्तूबर को हुड़दंग मचाया और हूटिंग की। इस संदर्भ में प्रधानाचार्य योगेंद्र की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने तत्काल एफआईआर नम्बर 278 दर्ज कर ली। घटनाक्रम की वीडियो एवं अन्य साक्ष्य भी एकत्रित कर लिए। प्रधानाचार्य रकीब नामक एक नामजद आरोपी के बारे में जानकारी भी दे दी। इसके बावजूद पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ़्तार नहीं कर पाई है। इससे आईटीआई स्टाफ एवं छात्रों में रोष व्याप्त है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे ने इस बारे में थाना प्रभारी हरिकिशन एवं सिटी चौकी प्रभारी सुनील से बात की और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी हरिकिशन एवं सिटी चौकी प्रभारी सुनील ने बताया कि छापेमारी की जा रही है। जिन थार गाड़ियों में हुड़दंग करने वाले आए उनके रजिस्ट्रेशन नम्बर भी मिल गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed