फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Students visited the Taj Mahal.

Palwal News: छात्र-छात्राओं ने किया ताज महल का दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Students visited the Taj Mahal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह । मेवात विकास अभिकरण और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, नूंह के दिशा-निर्देशों में चलाए जा रहे शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय, रनियाला पटाकपुर के विद्यार्थियों को बुधवार को एक विशेष शैक्षणिक एक्सपोजर टूर पर ले जाया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान व इतिहास में रुचि जगाना था। शैक्षणिक यात्रा के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आगरा स्थित दुनिया के सातवें अजूबे ताज महल का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने इस ऐतिहासिक व वास्तुकला की अद्भुत मिसाल को नज़दीक से देखा और इसके ऐतिहासिक महत्व व शिल्पकला के बारे में जानकारी हासिल की। स्कूल के प्रिंसिपल देव शर्मा और पीटी अध्यापिका अंजली वर्मा ने बताया कि छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहली बार इस तरह के ऐतिहासिक स्थल का दौरा करने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ देखने को मिला। अध्यापकों ने भ्रमण के दौरान बच्चों को स्मारक के निर्माण, इतिहास और उसकी वास्तुकला से जुड़े रोचक तथ्य विस्तार से समझाए। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के मानसिक विकास और सीखने की क्षमता को बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed