{"_id":"6ab9801116a7f50ce906eb45","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-palwal-news-c-24-1-pal1008-128553-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। असावटा और रसूलपुर फाटक के बीच रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की पहचान आदर्श कॉलोनी निवासी भगवत के रूप में हुई है। वह मूलरूप से गोवर्धन का रहने वाला था और काम के सिलसिले में कुछ समय से पलवल में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। जीआरपी के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जामा तलाशी ली तो मोबाइल फोन मिला। मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया गया।