फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Man arrested for claiming pension in the name of a deceased

Palwal News: मृत बुजुर्ग के नाम पर पेंशन लेने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for claiming pension in the name of a deceased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। हथीन थाना की पुलिस ने मृत बुजुर्ग के खाते से फर्जी तरीके से बुढ़ापा सम्मान पेंशन लेने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद शाहिदए निवासी अंधरोला, थाना हथीन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की गुप्त सूचना पर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि अंधरोला निवासी अय्यूब खान की माैत 5 जुलाई, 2021 को हो चुकी है, लेकिन इसकी सूचना विभाग को न देकर आरोपी सीएससी संचालक मोहम्मद शाहिद ने धोखाधड़ी का सहारा लेकर उनके नाम से 23 अक्तूबर, 2022 से 14 अगस्त, 2025 के बीच पेंशन ली। पेंशन की कुल राशि एक लाख 47 हजार 375 रुपए आंकी गई है।


थाना हथीन प्रभारी ने बताया कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार की विवेचना टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 जून को पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रिकॉर्ड के तहत आरोपी के सीएससी सेंटर से जुड़े दस्तावेज, बैंक स्टेटमेंट आदि महत्वपूर्ण साक्ष्य कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article