{"_id":"5f0f06fc8ebc3e638e078226","slug":"mahapanchayat-of-physical-teachers-social-distance-and-telegram-for-job-restoration-palwal-news-noi5234528178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी बहाली के लिए शारीरिक शिक्षकों की महापंचायत, सामाजिक दूरी तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी बहाली के लिए शारीरिक शिक्षकों की महापंचायत, सामाजिक दूरी तार-तार
विज्ञापन

पलवल। नौकरी बहाली के लिए पिछले एक माह से अनशन कर रहे शारीरिक शिक्षकों ने बुधवार को 52 पाल की महापंचायत आयोजित की। महापंचायत में राजनीतिक दलों, कर्मचारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं व पाल पंचों ने हिस्सा लिया। गांव कुसलीपुर स्थित गुर्जर भवन में आयोजित महापंचायत की अध्यक्षता 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार ने की। पंचायत में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, पाल पंचों व कर्मचारी संगठनों ने शारीरिक शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन किया। पंचायत में शिक्षक नेताओं ने कहा कि करीब 10 वर्ष पूर्व हरियाणा सरकार द्वारा 1983 शारीरिक शिक्षकों की भर्ती की गई। भर्ती के दौरान बरती गई अनियमितताओं को लेकर मामला कोर्ट में चला गया। अदालत द्वारा दिए गए फैसले पर हरियाणा सरकार ने शारीरिक शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया। नौकरी से निकाले गए शिक्षकों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। एक माह के लंबे संघर्ष के बावजूद सरकार शारीरिक शिक्षकों की सुनने को तैयार नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि शारीरिक शिक्षकों को हटाकर मौजूद प्रदेश सरकार ने कर्मचारी विरोधी होने का परिचय दिया है। कांग्रेस सरकार आने पर नौकरी से निकाले गए सभी शारीरिक शिक्षकों को बहाल किया जाएगा। पंचायत में निर्णय लिया गया कि 18 जुलाई को जींद में आयोजित प्रदेश स्तरीय पंचायत में जिला के पाल पंच सहित हजारों की संख्या में कर्मचारी हिस्सा लेंगे। पंचायत में इनेलो नेता रतन सिंह सौरोत, महेंद्र सिंह चौहान, आप नेता कुलदीप कौशिक, हरियाणा अध्यापक संघ के जिला प्रधान वेदपाल, महासचिव गीतेश कुमार, हसला अध्यक्ष अशोक बाल्याण, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा, सचिव योगेश कुमार और हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान जिले सिंह भड़ाना मुख्य रूप से मौजूद रहे।
------
न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और न लगाया मास्क
शारीरिक शिक्षकों ने नियमों को जमकर उल्लंघन किया। महापंचायत में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। हजारों की संख्या से खचाखच भरे गुर्जर भवन में काफी लोगों ने मास्क का भी इस्तेमाल नहीं किया। पंचायत आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कोई अनुमति नहीं ली गई। पंचायत के दौरान कैंप थाना पुलिस और सीआईडी विभाग भी मौजूद रहा। इस बारे में कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादराम ने बताया कि मामले की जानकारी जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। अधिकारियों के आदेशानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।