फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   light problem in sikanderpur

15 दिन से अंधेरे में डूबा है सिकंदरपुर

Thu, 14 Apr 2016 11:09 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 14 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
light problem in sikanderpur
बिजली - फोटो : अमर उजाला

 विवाद के चलते 15 दिन से आधा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। कारण, नए लगे बिजली के खंभों पर तार नहीं खींचे गए हैं। इसके लिए समाज, शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी पृथला, बिजली निगम के एसडीओ व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व पुलिस को शिकायत देकर सहयोग करने की अपील की गई है।

विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर में पिछले दिनों एक खंभा टूट गया था। बिजली निगम ने उसके स्थान पर नया खंभा वहां से कुछ दूरी पर लगा दिया, लेकिन गांव के कुछ लोगों के विरोध के चलते उस पर तार नहीं डाला गया। उक्त लोगों का आरोप है कि यह बिजली का खंभा उनकी जमीन पर है, जबकि जब जांच कराई गई तो खंभा पंचायत की जमीन पर मिला।
विज्ञापन


खंभे पर तार लगाने के लिए बिजली निगम के एसडीओ ने पुलिस से की मांग की, लेकिन पुलिस की मदद न मिलने के कारण 15 दिन बीत जाने के बाद भी गांव में अंधेरा है।
गांव की सरपंच कविता डागर ने बताया कि बिजली का खंभा जिस स्थान पर लगाया गया है, वह जमीन पंचायत की है।

इसकी शिकायत समाज, शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी वकील अहमद को भी दी गई है। बीडीओ वकील अहमद का कहना है कि जहां खंभा लगाने का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, उसकी नपाई हो गई है, उक्त जमीन ग्राम पंचायत की है। बिजली निगम के एसडीओ बृजभूषण शर्मा का कहना है कि बिजली निगम ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि पुलिस अपनी देखरेख में उक्त बिजली के खंभे पर तार डलवाए, जिससे ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में बिजली मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed