फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   INLD will turn Mewat into a Millennium City: Abhay Chautala

इनेलो की सरकार बनी तो मेवात को बनाएंगे मिलेनियम सिटी : अभय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
INLD will turn Mewat into a Millennium City: Abhay Chautala
अभय चौटाला को हल भेंट करते मेवात के नेता
इनेलो ने घासेड़ा में मनाया चौधरी देवीलाल की जयंती, प्रदेशभर से समर्थक पहुंचे कार्यक्रम में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। इंडियन नेशनल लोकदल ने रविवार को नूंह के घासेड़ा में पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के जन्मदिन को सम्मान दिवस के रूप में मनाया। इसमें पूरे हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान के लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने ताऊ देवीलाल को 113वीं जयंती पर खिराजे-अकीदत पेश करते हुए कहा कि मेवात की प्यासी धरती को पानी देने से लेकर विकास की राह पर चलाने का काम मुख्यमंत्री रहते हुए चौधरी देवीलाल ने किया।
कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर से मंत्री सुरेंद्र चौधरी, इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला, विधायक अर्जुन चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, संपत सिंह, इनेलो जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन समेत अनेक नेता व समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने मेवात को गुरुग्राम से अलग कर जिला बनाया। भविष्य में इनेलो की सरकार बनी तो मेवात को गुरुग्राम की तरह मिलेनियम सिटी बनाकर दुनिया में पहचान दिलवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हमेशा ही किसान-कमेरे और मजदूर वर्ग को अहमियत दी, वर्तमान सरकार व्यापारियों की सरकार है। युवा, किसान, कमेरा, मजदूर, महिला समेत हर वर्ग वर्तमान सरकार में परेशान व दुखी है, लेकिन आज जिस प्रकार का जनसैलाब मेवात की धरती पर उमड़ा, भाजपा और उसकी बी-टीम कांग्रेस की नींद उड़ाने का काम किया है। प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनावों में इनेलो की सरकार बनेगी और प्रदेश को लूटने व तोड़ने वालों को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो की रैली में गाड़ियों की छतों पर युवा जमकर थिरके, नाबालिग बाइकों को बदहवास दौड़ाते दिखे, जेसीबी के बकेट में जान जोखिम में डालकर लोग रैली स्थल तक पहुंचे, गाड़ियों में लटककर, खिड़कियों से बाहर निकलकर साफ नियमों की अवहेलना करते दिखाई दिए। इतना हीं नहीं एनएच 248ए पर पूरे दिन यातायात प्रभावित रहा और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हुड्डा ने बनवाई भाजपा की सरकार
अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से हटाने का कर लिया था। लेकिन बिना मांगे कांग्रेस की सरकार बना रहे लोगों को कांग्रेस के उन नेताओं ने ही धोखा दे दिया जो अपने आप को मुख्यमंत्री मानकर चल रहे थे। एक षड्यंत्र के तहत उन्होंने भाजपा की मदद की। सर्वे की रिपोर्ट में कांग्रेस सत्ता की तरफ बढ़ रही थी, साथ ही यह भी सामने आ रहा था कि कांग्रेस अपने 30 सीटिंग विधायकों को दोबारा टिकट दिया तो भाजपा का दांव फिर से लग सकता है। भूपेंद्र हुड्डा एंड पार्टी के खिलाफ ईडी के छापे पड़वाए गए, एक प्रॉपर्टी डीलर के पास मिले कुछ सबूतों के आधार पर हुड्डा व उसके भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जेल जाने का हुड्डा को डर था। तब हुड्डा अमित शाह से उनके घर पर मिले।
शाह ने हुड्डा को जेल जाने से बचने के लिए सभी सीटिंग विधायकों को टिकट देने के आदेश दिए। उसी दिन हुड्डा राहुल गांधी से मिले और उन्हें कहा कि अगर सीटिंग विधायकों को टिकट नहीं दिया तो कांग्रेस में भगदड़ मच जाएगी। राहुल गांधी ने इस बात पर भरोसा किया और सीटिंग विधायकों को टिकट दिया, उनमें से 18 विधायक चुनाव में हार गए। अभय सिंह ने कहा कि इतना ही नहीं जो 9 नेता जीत रहे थे, उनकी टिकट हुड्डा ने कटवा दी। इसके अलावा 9 सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ बागी उम्मीदवार उतार दिए।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इसी वर्ष राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस के 5 वोट क्रॉस हुए और 4 रद्द हुए। अब हुड्डा उन चार विधायकों के नाम इसलिए उजागर नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे सभी हुड्डा के चहेते हैं। अभय सिंह चौटाला, उनकी पत्नी सुनैना चौटाला व विधायक बेटे अर्जुन चौटाला व करण चौटाला ने बिना नाम लिए जेजेपी नेताओं पर जमकर जुबानी हमला बोला। करण चौटाला ने तो आस्तीन का सांप कहते हुए यहां तक कह दिया, जिस दिन उसने अपने छोटे भाई अर्जुन चौटाला को खुला छोड़ दिया, उस दिन ये पता नहीं चलेगा कि तोप के गोले कहां-कहां से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed