फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   History-sheeter wanted in three states arrested, wanted in more than 36 cases

Palwal News: तीन राज्यों में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 36 से अधिक मामलों में थी तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter wanted in three states arrested, wanted in more than 36 cases
- हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती सहित विभिन्न मामलों में था वांछित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



होडल। पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने यूपी हरियाणा राजस्थान में हत्या, लूट-डकैती, मादक पदार्थ तस्करी, हत्या के प्रयास व फिरौती सहित ,चोरी अवैध हथियार जैसी आपराधिक घटनाओं में वांछित हिस्ट्रीशीटर जगराम उर्फ जग्गा को काबू किया है। तीनों राज्यों की पुलिस 36 से अधिक अपराधिक वारदातों को अंजाम देेने के मामलों में जग्गा की तलाश कर रही थी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को 14 फरवरी को हुई बाइक चोरी के मामले में लघु सचिवालय पुलिस चौकी के हवाले किया है। जहां से उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने बताया कि लघु सचिवालय चौकी पुलिस को 14 फरवरी गांव लोहिना निवासी टिंकु ने शिकायत में बताया था कि वह शहर की कृष्ण वाटिका में हलवाई के साथ अपनी नई बाइक पर काम करने के लिए आया था । इस दौरान दो लड़के उसकी बाइक का ताला तोड़कर चोरी कर फरार हो गए। मामले की जांच क्राइम ब्रांच टीम को सौंप दी। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि पुलिस व उनकी टीम के संयुक्त ऑपरेशन में मथुरा पुलिस के हिस्ट्रीशीटर बदमाश गांव खामनी निवासी नाम जगराम उर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हत्या, लूट डकैती, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार सहित फिरौती व मादक पदार्थ की तस्करी जैसी आपराधिक घटनाओं में तीन राज्यों में वांछित था।
विज्ञापन

वर्जन

जिला पुलिस टीम लगातार बदमाशों पर शिकंजा कस रही है। अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले किसी बदमाश व गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। -चंद्र मोहन जिला पुलिस अधीक्षक, पलवल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article