{"_id":"68449a78ac23b298f70c8c1d","slug":"high-speed-bike-ran-over-five-people-woman-died-four-injured-palwal-news-c-24-1-gr11004-115180-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तेज रफ्तार बाइक ने पांच को रौंदा, महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तेज रफ्तार बाइक ने पांच को रौंदा, महिला की मौत, चार घायल
विज्ञापन
पलवल। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक मंजर सामने आया, जहां एक बेकाबू बाइक ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया।
हादसा उटावड़ मोड़ पर 6 जून देर शाम हुआ, जब नूंह के फर्ददी गांव के असमान, रिजवान और वहीद की पत्नी मरयम बाइक से केराका गांव से लौट रहे थे। उटावड़ चौक के पास उनकी बाइक खराब हो गई, जिसके बाद वे एक मिस्त्री की दुकान पर रुक गए, जहां पहले से ही दो युवक मौजूद थे। इसी दौरान उटावड़ मोड़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने इन पांचों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मरयम की हालत गंभीर हो गई। चालक हादसे के बाद अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। घायलों को तुरंत नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां रिजवान और मरयम की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें रोहतक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रोहतक में इलाज के दौरान मरयम ने दम तोड़ दिया, जबकि रिजवान की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में जारी है। संवाद