फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hands and legs broken for informing the police about criminals

Palwal News: अपराधियों की पुलिस को मुखबरी करने पर हाथ पैर तोड़े

Tue, 29 Jul 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 29 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hands and legs broken for informing the police about criminals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। गांव भाजलाका के समीप एक कार सवार युवक पर दबंगों द्वारा रास्ता रोककर हमला कर दिया। दबंगों ने युवक के हाथ पैर तोड़ दिए गए, साथ ही फायरिंग का भी आरोप है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को नूंह के शहीद हसन का मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में 25 से अधिक आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे पीड़ित युवक द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पुलिस को मुखबरी करने का शक बताया गया है।

पीड़ित जाकिर निवासी गांव बावला थाना सदर तावडू के अनुसार उसका छोटा भाई आजिद उर्फ अज्जी गत 27 जुलाई की शाम अपने एक साथी के साथ बोलेरो कार में टपूकड़ा से अपने गांव बावला जा रहा था। आरोप है कि गांव भाजलाका के पास पहले से घात लगाए बैठे 25 से अधिक बदमाशों ने उनकी कार को दो वाहनों को आगे पीछे कर घेर लिया। इसके बाद सलीम उर्फ चीपा ने आजिद के पैर में गोली मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया। फिर सभी आरोपियों ने मिलकर लाठी, डंडे, सरिया और लोहे की रॉड से आजिद पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमलावरों ने साथी की कनपटी पर भी बंदूक का बट मारा। गंभीर रूप से घायल आजिद को पहले तावड़ू नगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, फिर सरकारी अस्पताल और अंत में मेडिकल कॉलेज नल्हड़ रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी जुनेद, वसीम, साजिद उर्फ बज्जी, तौफीक, सलीम उर्फ चीपा, हाकम, खालिद, शमीम, सलमान, नौशाद, सोहेल, अब्दुल सरपंच सिलेबी, नसीम, उजैर व कादर समेत 10-15 अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed