{"_id":"65d2374e5b35c3a8c70b5924","slug":"ganja-leaves-worth-rs-1-crore-recovered-from-orissa-for-supply-in-delhi-ncr-palwal-news-c-24-1-snoi1004-104779-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: उड़ीसा से दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई के लिए आई एक करोड़ रुपये की गांजा पत्ती बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: उड़ीसा से दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई के लिए आई एक करोड़ रुपये की गांजा पत्ती बरामद
विज्ञापन
- बंद बॉडी कंटेनर में छिपाकर लाया जा रहा था गांजा, दो तस्कर काबू
- पुलिस ने कहा, आरोपियों को रिमांड पर लेकर नशा तस्करी रैकेट का करेंगे भंडाफोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। उड़ीसा से दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई के लिए लाई जा रही एक करोड़ रुपये की गांजा पत्ती सहित एंटी नारकोटिक सेल एवं अपराध जांच शाखा पुलिस ने दो तस्करों को काबू किया है। आरोपियों ने बंद बॉडी कंटेनर में गुप्त स्थान बना 361.5 किलोग्राम गांजा पत्ती छिपाई हुई थी। आरोपी वाहन बदल-बदलकर गांजा पत्ती को लेकर पलवल तक पहुंचे थे। चांदहट थाना अंतर्गत अलीगढ़ रोड पर सीआईए ने नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी लंबे समय से गांजा पत्ती तस्करी का कार्य कर रहे हैं। चांदहट थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
अपराध जांच शाखा प्रभारी अजीत नागर के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि अलीगढ़ की तरफ से एक बंद बॉडी कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा पत्ती भरकर तस्कर गांजा पत्ती पलवल की तरफ लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने चांदहट थाना के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक बंद बॉडी कंटेनर आता दिखाई दिया। चालक ने पुलिस को देखते ही कंटेनर को छोड़कर भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने चालक व मालिक को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान जिला नूंह के गांव लहरवाड़ी निवासी असलम के रूप में हुई और गाड़ी मालिक ने अपने को गांव मोहम्मदपुर निवासी मुबारिक बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी दिनेश यादव को मौके पर बुलाकर बंद बॉडी कंटेनर की जांच की गई। जांच करने पर कंटेनर के अंदर बना गुप्त स्थान मिला, जिसमें से 16 प्लास्टिक के कट्टे मिले। कट्टों को खोलकर देखा तो गांजा पत्ती भरी हुई थी। वजन 316 किलो 550 ग्राम था, जिसकी बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। पुलिस ने गांजा पत्ती को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चांदहट थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान नशा तस्करी से जुड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया जाएगा।
-- -- -- -
दिल्ली-एनसीआर में गांजा करते हैं सप्लाई
सीआईए प्रभारी अजीत नागर ने बताया कि आरोपी उड़ीसा से नशीला पदार्थ लाकर दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह व पलवल जिलों में सप्लाई करते हैं। पुलिस की पकड़ में न आएं, इसके लिए गांजा पत्ती को अलग-अलग वाहनों में बदलकर लाया जा रहा था। उड़ीसा से लेकर पलवल के कई स्थानों पर वाहन बदले गए। गांजा को दिल्ली में लाकर अलग-अलग स्थानों पर बैठे डीलरों के पास भिजवा दिया जाता है। पुलिस नशा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।