फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fertilizer will not be available without registration

Palwal News: बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी खाद

Thu, 16 Oct 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 16 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer will not be available without registration
मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अब किसानों को खाद लेने के लिए अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर करवाना अनिवार्य होगा। हरियाणा सरकार ने खाद वितरण प्रणाली को पूरी तरह इस पोर्टल से जोड़ दिया है। नई व्यवस्था के तहत किसी भी किसान को बिना पंजीकरण के केवल आधार कार्ड पर खाद नहीं मिलेगी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के उपनिदेशक डॉ. बाबूलाल ने बताया कि खाद विक्रेता अब उसी किसान को खाद देंगे, जिसकी फसल का विवरण पोर्टल पर दर्ज होगा। पूरी प्रक्रिया अब बायोमेट्रिक मशीन से ऑनलाइन की जा रही है। किसान के अंगूठे के निशान से उसका पंजीकरण विवरण स्वतः प्रदर्शित होगा और तभी खाद वितरण की स्वीकृति दी जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. बाबूलाल ने बताया कि जिले में रबी सीजन के लिए लगभग 37 हजार एमटी यूरिया की मांग रहती है और फिलहाल पलवल में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग ने ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल (https://fasal.haryana.gov.in) को आठ अक्तूबर से किसानों के लिए दोबारा खोल दिया है, ताकि वे समय पर पंजीकरण करा सकें। उपनिदेशक ने किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द पंजीकरण करवाएं, ताकि खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed