{"_id":"61152da18ebc3efcdd418c68","slug":"farmers-will-benefit-from-soil-testing-laboratories-palwal-news-noi5988249122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं से किसानों को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं से किसानों को होगा लाभ
विज्ञापन
पलवल में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का उदघाटन करते विधायक दीपक मंगला
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने चंडीगढ़ से प्रदेश के 14 जिलों में 40 मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया। पलवल में यह प्रयोगशाला अनाजमंडी में बनाई गई है, जिस पर 56 लाख 48 हजार रुपये की राशि खर्च हुई है। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दीपक मंगला व उपायुक्त कृष्ण कुमार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े और उद्घाटन शिला का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना के लिए कृषि एवं कल्याण विभाग के अधिकारियों को बधाई दी और आह्वान किया कि वे स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले विज्ञान के विद्यार्थियों को मिट्टी के नमूने एकत्रित करने तथा जांच करने के कार्य से जोड़ेें। ताकि आरंभ से ही विज्ञान के विद्यार्थियों में जिज्ञासा पैदा हो और वे अधिक से अधिक खेतों की मिट्टी जांच करने के कार्य में सहयोग दे सकें। उन्होंने कहा कि स्कूल व कॉलेज की लैब में भी मिट्टी जांच के कार्य को आरंभ करवाया जाना चाहिए, सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई स्कीम ‘हर खेत-स्वस्थ खेत’ के तहत लगभग 3 वर्ष में 75 लाख मिट्टी के नमूने की जांच कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य जांच कार्ड वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से भूमि स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम शुरू किया था जिसके तहत भूमि के स्वास्थ्य जांच कार्ड बनाए जा रहे हैं। इससे किसानों को खाद, दवाई की मात्रा के बारे में उचित जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विधायक मंगला ने कहा कि किसानों के फायदे के लिए खेत की मिट्टी की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने मृदा परीक्षण की सौगात देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि मृदा परीक्षण प्रयोगशाला से किसानों को बड़े स्तर पर फायदा मिलेगा। इस मौके पर उपनिदेेशक कृषि डॉ. महावीर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम पलवल वैशाली सिंह, उपमंडल अधिकारी कृषि कुलदीप तेवतिया, भूमि परीक्षण अधिकारी सुमेर सिंह, पवन अग्रवाल, एलडी वर्मा, हरेंद्र तेवतिया, प्रदीप छाबड़ी, प्रवीण ग्रोवर, यशपाल सरपंच, सुरेंद्र सिंगला, जोगेंद्र देशवाल, पवन पोसवाल सहित कई गांवों के किसान मौजूद थे।