फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   farmers angry due to stop purchasing crop

धान की फसल की सरकारी खरीद बन्द होने से किसानों में रोष

Wed, 30 Oct 2019 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
farmers angry due to stop purchasing crop
धान की फसल की सरकारी खरीद बन्द होने से किसानों में रोष
विज्ञापन

होडल। अनाज मंडी में धान की खरीद बंद होने से भड़के किसानों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। किसानों ने कहा कि किसान धान लेकर आ रहे हैं, लेकिन गेट पास तक नहीं बनाया जा रहा है। इसके लिए किसान तीन दिनों का इंतजार करेंगे। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों का कहना है कि अभी तक तो करीब तीस फीसद फसल कटाई हुई है, जबकि हजारों टन धान मंडियों में पड़ा है। यदि यही हालात रहे, तो आगे क्या होगा। इस समस्या से किसानों की परेशानियां बढ़ रही हैं। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष केशव देव ने बताया कि किसानों को समझा दिया है कि वह दो तीन दिन का इंतजार करें क्यों कि सरकार अभी गठन करने में लगी हुई है अगर समस्या का हल नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

यह कहते हैं किसान
किसान उमेद सिंह, रामवीर, जयसिंह ने बताया कि धान की खरीद होनी चाहिए। धान की सरकारी खरीद बन्द होने के कारण किसान परेशान हैं। यदि खरीद शुरू नहीं होती, तो किसानों की दिक्कतें और बढ़ेंगी। अनाज मंडी में धान की फसल बेचने आए किसान टीकाराम, रमेश कुमार, बाबूराम व तुल्ली ने बताया कि सरकार किसानों का शोषण करने पर तुली हुई है। किसानों की धान की फसल के गेट पास तक नहीं कट रहे हैं। किसानों ने बताया कि अभी करीब 15 दिन तक धान की फसल की खरीद होनी चाहिए। ताकि मंडी में पड़ी धान और खेतों में खड़ी फसल कट कर बिक जाए उन्होंने कहा कि किसानों की धान की फसल की खरीद अगर देरी से होगी तो किसानों की धान की फसल सूख जाएगी। जिससे किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed