{"_id":"681fa088956c6421a90c8448","slug":"eight-thousand-taken-out-from-the-pocket-of-a-relative-who-came-to-pay-tribute-to-the-martyr-palwal-news-c-1-1-noi1188-2929304-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रिश्तेदार की जेब से निकाले आठ हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रिश्तेदार की जेब से निकाले आठ हजार
विज्ञापन
लोगों ने चोर को काबू कर किया पुलिस के हवाले, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। कस्वा हसनपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र के गांव गुलावद निवासी शहीद दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए क्षेत्र के हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ा हुआ था, उसी दौरान एक युवक ऐसा भी पहुंचा जो शहीद के अंतिम संस्कार में पहुंचने वालों की जेब साफ करने में लगा हुआ था। आरोपी युवक ने श्रद्धांजलि देने पहुंचे शहीद के रिश्तेदार के अलावा अन्य कई लोगों की जेब से हजारों रुपये निकाल लिए। हालांकि, लोगों ने इस मामले में आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत हसनपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। हसनपुर थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि बुलंदशहर निवासी बनवारी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जम्मू कश्मीर के पुंछ बारामुला में शहीद हुए दिनेश कुमार शर्मा के रिश्तेदार हैं। वह शहीद शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव पहुंचे थे। उसी दौरान भीड़ में एक युवक ने उनकी जेब से आठ हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनके अलावा अन्य कई और लोगों की जेब से भी नकदी निकाली थी। हालांकि, बाद में लोगों ने आरोपी युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।